अक्टूबर तक छोटा युद्ध लडेगा पाकिस्तान?
भारत के बड़े ज्योतिष ने कहा था कि अक्टूबर तक युद्ध हो सकता है ये सच होने के करीब है,पाकिस्तान छोटा युद्ध चाहता है वो भी नीलम नदी के पास।उसने अपनी 6 डिवीज़न औऱ भारी मात्रा मे गोला बारूद,टैंक , युद्ध के सभी सामान , लगा दिए है। नवम्बर से बर्फ पड़ना शुरू हो जाएगी इसलिये सितंबर अक्टूबर में युद्ध करना चाहता है ताकि मामला इंटरनेशनल हो जाये। पाकिस्तान को शक है कि भारत गुलाम कश्मीर ले लेगा इसलिये वो चाहता है कि भारत नीलम नदी पार करे तब पाकिस्तान प्रहार करे ताकि भारतीय फौज फस जाये और भारत को भारी नुकसान हो । नीलम नदी पाकिस्तान में गुलाम कश्मीर में बहती है, उसी साजिश का हिस्सा है कि सतुलज के पानी मे जहर मिला कर उसने अपना बांध खोल दिया ताकि फ़िरोजपुरकी जनता और भोजन से भारी तबाही हो सके |

कश्मीर के मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने के बाद पाकिस्तान (Pakistan) हर जगह से मुंह की खा रहा है | इन सबके बावजूद पाकिस्तान सुधरने का नाम नहीं ले रहा है | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) से लेकर नेता और अब उसके क्रिकेटर भी कश्मीर को लेकर गलतबयानी कर रहे हैं | पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को आवाम को संबोधित करते हुए भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी भी दी थी | इमरान खान ने गीदड़भभकी देते हुए कहा था कि अगर यह मामला और बढ़ता है व युद्ध की स्थिति बनती है तो, भारत को याद रखना चाहिए कि दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं | और, इसका असर केवल भारत और पाकिस्तान पर ही नहीं पड़ेगा बल्कि पूरी दुनिया पर पड़ेगा | इमरान खान ने आगे कहा कि पाकिस्तान इस मामले पर अपनी आखिरी सांस तक लड़ेगा और किसी भी हद तक जा सकता है | 31 जुलाई और 1 अगस्त को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी बैट टीम द्वारा की जा रही अवैध घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था | इसके साथ ही सीमा पर आतंकवादी संगठनों की सक्रियता भी बढ़ गई है | ये सभी ग्रुप मसूद अजहर से जुड़े हुए हैं | जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) आतंकियों को ट्रेनिंग देकर सीमा पर करने के लिए उकसा रहा है | पीओके के रावलकोट, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकी गतिविधियों को बढ़ाए जाने की खबर भी सामने आ रही है |



