Headline


डकैती: तीन मिनट से भी कम समय में उड़ाया 30 मिलियन डॉलर का सोना

Medhaj News 27 Jul 19,17:33:40 World
gold.png

ब्राजील के साओ पोलो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 8 बंदूकधारियों ने तीन मिनट से भी कम समय में 30 मिलियन डॉलर का सोना उड़ा दिया | इसे ब्राजील के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी डकैती कहा जा रहा है | एयरपोर्ट पर पुलिस के पहुंचते ही अपराधी फरार हो गए | सिक्योरिटी कैमरा में अपराधी नकाब पहने और कार्गो टर्मिनल के कर्मचारियों को ऑर्डर देते हुए नजर आ रहे हैं |





एयरपोर्ट प्रेस ऑफिस ने एक ईमेल में बताया कि सोना न्यूयॉर्क से ज्यूरिख ले जाया जा रहा था | पुलिस ने बताया कि डकैतों ने 720 किलोग्राम सोना चुरा लिया, जिसकी कीमत करीब 30 मिलियन डॉलर होगी | पुलिस चीफ जोओ कार्लोस मिगेल हुएब ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पूरी तह संगठित गैंग द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया | यह निश्चित रूप से उनकी पहली डकैती नहीं थी | पुलिस इस मामले में एयरपोर्ट के कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है | ब्राजील इस तरह की कई घटनाओं का गवाह रहा है | देश के इतिहास की सबसे बड़ी डकैती 2005 में हुई थी, जब चोरों ने एक बैंक में डाका डालकर करीब 67 मिलियन डॉलर के बराबर की रकम चोरी कर ली थी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया