Warning: include(../meta_tag.php): failed to open stream: No such file or directory in /home/medhajnews/public_html/ajab_gajab/news.php on line 45

Warning: include(): Failed opening '../meta_tag.php' for inclusion (include_path='.:/usr/lib/php:/usr/local/lib/php') in /home/medhajnews/public_html/ajab_gajab/news.php on line 45

Warning: include(../Widgets/above_heading.php): failed to open stream: No such file or directory in /home/medhajnews/public_html/ajab_gajab/news.php on line 65

Warning: include(): Failed opening '../Widgets/above_heading.php' for inclusion (include_path='.:/usr/lib/php:/usr/local/lib/php') in /home/medhajnews/public_html/ajab_gajab/news.php on line 65

पत्नी ने चैटिंग करने से रोका, तो पति को इस कद्र आया गुस्सा... ले ली पत्नी की जान!

मेधज न्यूज  |  Ajab Gajab  |  29 Dec 16,17:55:02  |  

महिला ने अपने पति को चैटिंग करने से रोका तो पति ने उसकी जान ही ले ली। यह घटना है श्री मुक्तसर साहिब की, जहां एक महिला ने जब अपने पति को लड़कियों के साथ चैटिंग करने से रोकना, तो पति को इस कद्र गुस्सा आया कि उसने गोली मारकर अपनी पत्नी की हत्या ही कर डाली।

थाना लंबी में आरोपी पति के साथ-साथ सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज व तलाश शुरू कर दी है,क्योंकि हत्या के बाद से ही पति फरार है।

इसे भी पढ़ें- दोस्ती की लगातार पहल कर रहा पाक, नवाज ने सुषमा को लिखी चिट्ठी

पुलिस को गई शिकायत के अनुसार मृतका के भाई गगनदीप सिंह पुत्र जगीर सिंह ने बताया कि उसकी बहन अमनदीप कौर उर्फ (परमजीत कौर) का विवाह गुरप्रीत सिंह के साथ हुआ था। उसके अनुसार सेना में कार्यरत गुरप्रीत सिंह सेवानिवृत्ति के बाद गांव बादल के स्टेडियम में सुरक्षा गार्ड के तौर पर नौकरी करने लगा था। इसके साथ ही उसको लड़कियों के साथ चैटिंग की लत लग गई। जिसके चलते पति पत्नी में आए दिन झगड़े होते रहते थे।

गगन नें बताया कि वह अपनी बहन के कहने पर गुरप्रीत को समझाने उसके घर आया था। इसी दौरान अमनदीप ने जब गुरप्रीत को चैटिंग से रोका तो गुस्से में गुरप्रीत ने अमनदीप पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर पर गोली मार दी।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।