Warning: include(../meta_tag.php): failed to open stream: No such file or directory in /home/medhajnews/public_html/ajab_gajab/news.php on line 45

Warning: include(): Failed opening '../meta_tag.php' for inclusion (include_path='.:/usr/lib/php:/usr/local/lib/php') in /home/medhajnews/public_html/ajab_gajab/news.php on line 45

Warning: include(../Widgets/above_heading.php): failed to open stream: No such file or directory in /home/medhajnews/public_html/ajab_gajab/news.php on line 65

Warning: include(): Failed opening '../Widgets/above_heading.php' for inclusion (include_path='.:/usr/lib/php:/usr/local/lib/php') in /home/medhajnews/public_html/ajab_gajab/news.php on line 65

OMG: NEW YEAR पर यहां कुवांरी लड़कियां करती हैं कुछ ऐसा, जान दंग रह जाएंगे आप

मेधज न्यूज  |  Ajab Gajab  |  28 Dec 16,16:49:41  |  

दुनियाभर में नए साल के जश्न की तैयारियां जोरो-शोरों पर है। हर देश में नए साल को मनाने की अलग-अलग परंपराए हैं। कहीं गुडलक के लिए दरवाजे पर प्याज लटकाई जाती है, तो कहीं अंगूर खाने का रिवाज है। नए साल पर मिड-नाइट किस को लेकर अलग-अलग मान्यता हैं।

कहीं इसे गुडलक के लिए किया जाता है, तो कहीं सालभर अकेलेपन से बचने के लिए। यहां हम कुछ देशों की ऐसी ही अजीब परंपराओं के बारे में बता रहे हैं।

-आयरलैंड में कुंवारी लड़कियां तकिए के नीचे रखती हैं एक खास पेड़ की टहनी

आयरलैंड में नए साल की शाम सिंगल लड़कियां मिसल्टो प्लान्ट की टहनियां अपने तकियों के नीचे रखती हैं। अच्छी किस्मत और अच्छा हसबैंड पाने के लिए ऐसा किया जाता है। वहीं, आयरिश मान्यताओं के मुताबिक, 31 दिसंबर की शाम घर पर आने वाला गेस्ट अगर लंबा और हैंडसम पुरुष है, तो ये अच्छा साइन हैं। लेकिन कोई महिला लाल कपड़े पहनकर घर पर आ जाए, तो इसे आने वाली मुसीबतों का संकेत माना जाता है।

-डेनमार्क में पड़ोसियों के दरवाजे पर प्लेट्स तोड़ने की अजीब परंपरा

डेनमार्क में पड़ोसियों के दरवाजे पर प्लेट्स तोड़ने की परंपरा है। माना जाता है कि जिसके दरवाजे पर जितनी ज्यादा प्लेट्स टूटती हैं, नए साल में उसे चाहने वाले उतने ही ज्यादा होते हैं।

-जर्मनी, रोम में एक दूसरे को किस कर करते है नए साल का स्वागत

जी हां, नए साल पर जर्मनी व रोम में लोग एक दूसरे को किस करके नए साल का स्वागत करते हैं। प्राचीन रोम में माना जाता था कि नए साल के वेलकम में आधी रात में जिसे सबसे ज्यादा किस किया जाता है, उसी से ये तय होता है कि आने वाला साल अच्छा या बुरा होगा। वहीं जर्मनी में मान्यता है कि इस दिन अगर अपने खास लोगों को किस नहीं करते हैं, तो पूरे साल अकेलेपन में गुजारना पड़ता है। वहीं कुछ जगहों पर किस न करने को बैडलक से जोड़कर देखते हैं।

-स्पेन में अंगूर खाकर करते है नए साल का स्वागत

साल के आखिरी दिन के आखिरी 12 सेकंड में यहां के लोग 12 अंगूर खाकर न्यू ईयर का वेलकम करते हैं। इस परंपरा की शुरुआत 18वीं शताब्दी में हुई, जब कुछ किसानों को ये महसूस हुआ कि उनके खेतों में जरूरत से ज्यादा मात्रा में अंगूर की पैदावार हुई है। तो उन्होंने ज्यादा से ज्यादा कस्टमर की तलाश में इस परंपरा की शुरुआत की।

-साऊथ अफ्रीका में घर से बाहर फैंका जाता है घर का पुराना समान

जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि साऊथ अफ्रीका में घर का पुराना समान बाहर फैंकने की अजीबों-गरीब परंपरा है। ताकि नए साल पर नई चीजों के साथ अच्छी शुरुआत की जा सके। साथ ही, घर में ज्यादा से ज्यादा पॉजिटिव एनर्जी आए।

-ग्रीस में लटकाई जाती है प्याजग्रीस में न्यू ईयर की शाम को दरवाजों पर प्याज लटकाया जाता है। इसे अगले जन्म का प्रतिक माना हैं। पेरेंट्स चर्च जाने से पहले इस प्याज को अपने बच्चों के सिर पर मारते हैं। वहीं नए साल के दिन दरवाजे पर अनाज फोड़ा जाता है। इसे समृद्धि और गुड लक का प्रतिक माना जाता है।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।