अरुण जेटली वेंटिलेटर पर, हालात नाजुक के बीच राजनाथ का बड़ा बयान
Medhaj News 16 Aug 19 , 06:01:39 India
भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध नेता और पूर्व वित्तमंत्री अरुण जेटली जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे है, जेटली सॉफ्ट टिशू सारकोमा बीमारी से पीड़ित है जो एक प्रकार का कैंसर हैं, सरल भाषा उनके के फेफड़ों में पानी जमा हो रहा है, हालात चिंताजनक है। जेटली 9 अगस्त से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती है। कोई भी अनहोनी भारतीय जनता पार्टी के लिये बड़ा झटका होगी, क्योकि 2014 से गोपीनाथ मुंडे, और अटल जी को खो चुकी है और 2018 एवं 2019 में रक्षा मंत्री और गोआ के मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को खो चुकी है।
इन सबके बीच राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को परमाणु बम पर चेतावनी दी है कि भारत की पॉलसी नो फर्स्ट यूज़ है जो बदल भी सकती है। इसलिये पाकिस्तान अपनी तरह( गीदड़ ) भवकी न दे। भारत संयम त्याग सकता है।











