Headline


बालाकोट सेक्टर में 9 मोर्टार शेल्स को भारतीय सेना ने निष्क्रिय किया

Medhaj News 19 Sep 19 , 06:01:39 India

बौखलाया पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ आतंकी साजिश करने में जुटा है | पाकिस्तान सेना लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) से सटे इलाको में लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों को निशाना बना रहा है | बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की कायराना करतूत के जिंदा सबूत देखने को मिला है | पाक ने पुंछ जिले के बालाकोट रिहाइशी में इलाकों को निशाना बनाया था जिसमें 120एमएम के 9 मोर्टार दागे गए थे | गनीमत रही कि यह मोर्टार फटे नहीं |





बुधवार (19 सितंबर) को पाकिस्तान की तरफ दागे गए इन 9 मोर्टार शेल्स को भारतीय सेना ने निष्क्रिय किया | बीते 2 दिनों के दौरान मेंढर के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा भारी गोलाबारी के दौरान बसुनी, सिंडोत और बालाकोट में खेतों और अन्य क्षेत्रों में कई जिन्दा मोर्टार मिले थे | लोगों को उनके घरों के पास जीवित मोर्टार की उपस्थिति से डर का मोहल पैदा हो गया था | उन्होंने सेना के अधिकारियों को इसके बारे में बताया | गांव में पड़े 9 जीवित गोलों को सेना ने निष्क्रिय किया | लगातार पाकिस्तान की और से सीमापार से गोलाबारी की जा रही है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!