Headline

Kumbh 2019

पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के ‘‘ध्रुवीकरण’’ का बीजेपी का प्रयास विफल होगा - उमर अब्दुल्ला

Medhaj News 17 May 19 , 06:01:39 India

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के ‘‘ध्रुवीकरण’’ का बीजेपी का प्रयास विफल होगा क्योंकि तृणमूल कांग्रेस राज्य में लोकसभा चुनावों में जबर्दस्त जीत हासिल करेगी | अब्दुल्ला ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ‘टैग’ करके किये ट्वीट में कहा, बीजेपी पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग के साथ साठगांठ कर सकती है, वे मतदाताओं को बांटने और उनका ध्रुवीकरण करने के उद्देश्य से प्रचार अभियान में कटौती कर सकते हैं, वे आचार संहिता उल्लंघनों को नजरअंदाज कर सकते हैं, इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि 23 (मई) तारीख को दीदी (ममता बनर्जी) पश्चिम बंगाल में जबर्दस्त जीत हासिल करेंगी | जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री परोक्ष रूप से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के दौरे के दौरान कोलकाता में हिंसा का जिक्र कर रहे थे | ममता बनर्जी ने हिंसा के बीच राज्य में चुनाव प्रचार की अवधि कम करने के चुनाव आयोग के निर्णय का विरोध किया है और अन्य विपक्षी नेताओं और दलों ने भी ममता बनर्जी का समर्थन किया है | चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 16 मई को रात दस बजे से हर प्रकार के प्रचार अभियान पर प्रतिबंध लगा दिया है | लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में आठ राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को होने वाले मतदान में पश्चिम बंगाल की नौ सीटें भी शामिल हैं | पूर्व निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार इस चरण के मतदान से 48 घंटे पहले, 17 मई को शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम जायेगा |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • पुरुष भी भावपूर्ण होता है

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की