केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स ने पलटवार का मंसूबा जाहिर किया
Medhaj News 15 Feb 19 , 06:01:39 India
नरेंद्र मोदी की पाकिस्तान और आतंकियों को सीधी चेतावनी के बाद अब केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स ने पलटवार का मंसूबा जाहिर किया है।CRPF ने ट्विटर हैंडल से उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया- 'हम न भूलेंगे, न माफ करेंगे'। पुलवामा हमले के अपने शहीदों को हम सैल्यूट करते हैं और अपने शहीद भाइयों के परिवारों के साथ खड़े हैं। इस जघन्य हमले का बदला लिया जाएगा इससे पहले पीएम मोदी ने भी पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए आतंकियों के खिलाफ कड़े ऐक्शन के संकते दिए। उन्होंने साफ कहा है कि हमले में शामिल लोगों और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुरक्षाबलों को पूरी छूट दे दी गई है। पीएम ने कहा - मैं देश को भरोसा दिलाता हूं कि हमले के पीछे जो ताकतें हैं, इस हमले के जो भी गुनहगार हैं, उन्हें उनके किए की सजा अवश्य मिलेगी।



