राज्यपाल बेदी के घर मुख्यमंत्री का धरना

Medhaj News 14 Feb 19 , 06:01:39 India

पुडुचेरी की उप-राज्यपाल किरण बेदी के खिलाफ मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और उनके मंत्री धरने पर बैठ गए हैं। बुधवार को उन्होंने राजभवन के बाहर दरी पर सोकर रात बिताई। कैबिनेट के कुछ मंत्री भी उनके साथ थे। पुड्डुचेरी की कांग्रेस सरकार का आरोप है कि बेदी लोककल्याण की कई योजनाओं को लागू नहीं होने दे रहीं। दो दिन पहले बेदी ने कहा था कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जाना चाहिए।





वहीं, सरकार का कहना था कि वह पहले जागरुकता फैलाएगी फिर इसे अलग-अलग चरणों में लागू किया जाएगा। इसी मुद्दे पर दोनों के बीच विवाद पैदा हो गया। इस पर बेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री को धरने पर बैठने से पहले मुझसे मुलाकात करनी चाहिए थी। बेदी ने 21 फरवरी को मुख्यमंत्री को बातचीत के लिए बुलाया है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!

    • बेनाम के, एक समान से रिश्ते

    • जानिए आज के दिन क्यों बढ़ती है गुलाब की कीमत

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है