जम्मू और कश्मीर: सरकार शनिवार से घाटी में लैंडलाइन फोन सेवाएं शुरू कर सकती है
जम्मू और कश्मीर से मोदी सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 हटाने के बाद राज्य में तनाव को देखते हुए संचार सेवाएं बंद कर दी गई थीं | सुरक्षा के लिहाज से घाटी में मोबाइल, इंटरनेट और लैंडलाइन फोन सेवाएं पूरी तरह बंद हैं | लेकिन अब घाटी में हालात सामान्य हो रहे हैं | लोग सरकार के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं | सूत्रों के मुताबिक अब सामान्य हालात को देखते हुए सरकार शनिवार से घाटी में लैंडलाइन फोन सेवाएं शुरू कर सकती है | हालांकि यह फैसला घाटी में जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा |
कहा जा रहा है कि इस पर निर्णय शुक्रवार शाम तक हो सकता है | कश्मीर घाटी में अब हालात सामान्य हैं | पिछले 5 दिनों में हिंसा की एक भी घटना सामने नहीं आई है | श्रीनगर के कुछ हिस्सों में अब भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है | साथ ही सभी सरकारी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने ऑफिसों में पहुंचें | बता दें कि अब घाटी में स्कूल-कॉलजे और सरकारी ऑफिस खोल दिए गए हैं |













