मायावती ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से कहा , देश पर आर्थिक मंदी का खतरा
बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने शनिवार को केंद्र सरकार पर देश पर छाए मंदी के खतरे को लेकर आगाह किया और इसे गंभीरता से लेने की सलाह दी है | बीएसपी सुप्रीमो ने एक ट्वीट कर लिखा - देश में व्यापक बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई, अशिक्षा, स्वास्थ्य, तनाव/हिंसा आदि की चिन्ताओं के बीच अब आर्थिक मन्दी का खतरा है, जिससे देश पीड़ित है | व्यापारी वर्ग भी काफी दुःखी व परेशान है | छटनी आदि के उपायों के बाद वे आत्महत्या तक को मजबूर हो रहे हैं | केन्द्र इसे पूरी गंभीरता से ले | इससे पहले शुक्रवार को मायावती ने पहलू खान मॉब लिंचिंग मामले में 6 आरोपियों के बरी होने के बाद राजस्थान सरकार पर हमला बोला है |
मायावती ने ट्वीट कर इसे राजस्थान (Rajasthan) की कांग्रेस सरकार की लापरवाही और निष्क्रियता करार दिया है | उन्होंने लिखा है - राजस्थान कांग्रेस सरकार की घोर लापरवाही व निष्क्रियता के कारण बहुचर्चित पहलू खान माब लिंचिंग मामले में सभी 6 आरोपी वहां की निचली अदालत से बरी हो गए, यह अतिदुर्भाग्यपूर्ण है | पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के मामले में वहां की सरकार अगर सतर्क रहती तो क्या यह संभव था, शायद कभी नहीं











