पाक की नापाक नफरत, भारत का जवान शहीद कर गई
पाक की नापाक नफरत, भारत का जवान शहीद कर गई, देहरादून के संदीप थापा 35 साल के थे पिछले 15 साल से सेना मे थे, यू एन में हार क्या मिली, सुबह पाकिस्तान ने फायर खोल दिया, अचानक हमले से वीर जवान घायल हुआ , ईलाज कराते कराते अमर शहीद हो गया। भारत ने जवाब तो दिया मगर पाकिस्तान में कितने हलाल हुये अभी जानकारी नही हुई है। उम्मीद है पाकिस्तान को भारी नुकसान की संभावना है। अमर शहीद को मेधज न्यूज़ का नमन।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान शनिवार सुबह से संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान भी शहीद हो गया है। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार राजौरी के नौशेरा सेक्टर में शनिवार सुबह 6:30 बजे पाकिस्तान संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए हैं। पाकिस्तान की ओर से फायरिंग जारी है जिसका भारतीय सेना डटकर मुकाबला कर रही है।











