Headline


राहुल गांधी का पोस्टर कांग्रेस दफ़्तर के बाहर से हटा दिया गया

Medhaj News 15 Aug 19 , 06:01:39 India

कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष पद पर सोनिया गांधी की वापसी के बाद से ही पार्टी से राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) के युग का अंत हो गया है, लेकिन इस बदलाव के साथ-साथ और भी बहुत कुछ बदल रहा है | स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले ही राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) का पोस्टर कांग्रेस दफ़्तर के बाहर से हटा दिया गया है | राहुल गांधी की जगह अब सोनिया गांधी के पोस्टर लगा दिए गए हैं | यही नहीं, कांग्रेस(Congress) दफ्तर के अंदर पार्टी अध्यक्ष के तौर पर लगे नेम प्लेट को भी लगे हाथों हटा दिया गया है | बतौर अध्यक्ष सोनिया गांधी का कमरा पार्टी दफ्तर में होगा, बतौर महासचिव प्रियंका गांधी का कमरा भी रहेगा, लेकिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi )पूरी तरह से कांग्रेस दफ़्तर से आउट हो गए हैं | क्योंकि कांग्रेस दफ़्तर में अब उनके लिए फिलहाल कोई जगह नहीं है, जहां वे बैठेंगे |

कांग्रेस(Congress) दफ़्तर में आमतौर पर पार्टी अध्यक्ष, महासचिव और सचिवों को ही कमरा मिलता है | राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) अब सिर्फ एक सांसद के तौर पर कांग्रेस दफ्तर में आते जाते रहेंगे | सीडब्‍ल्‍यूसी की बैठक में भी वो पूर्व कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष के तौर पर ही भाग लेंगे | कांग्रेस के एक वरिष्‍ठ नेता के मुताबिक, आज तक कांग्रेस (Congress) के इतिहास में सिर्फ गुलाम नबी आजाद ही ऐसे नेता हैं, जिनके पास पार्टी का केंद्रीय पद न होने के बावजूद एआईसीसी में कमरा आवंटित किया गया था | सोनिया गांधी के विशेष आदेश पर गुलाम नबी आजाद को यह सुविधा मिली थी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl