जब मोदी कार्यकर्ता थे तब से कमर जहां बांध रही हैं राखी
रक्षा बंधन पर बहन अपने भाई की सलामती के लिए उसकी कलाई पर राखी बांधती है | ऐसी एक बहन है कमर जहां जो अहमदाबाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को राखी बांधने के लिए दिल्ली पहुंची हैं | कराची से कई साल पहले अहमदाबाद में आकर बसी कमर जहां ने बताया पिछले 24 साल से वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांध रही हैं | उन्होंने पीएम मोदी के साथ उनके भाई बहन के रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा कि जब मोदी कार्यकर्ता थे तब से वह उनके हाथ पर राखी बांध रही हैं | कमर जहां ने बताया कि पीएम मोदी शुरू से ही लोगों के लिए काम करने में विश्वास रखते थे और उनकी मेहनत, ईमानदारी और लगन का नतीजा है कि वह आज भारत के प्रधानमंत्री हैं |

इससे बड़ी कोई खुशी नहीं हो सकती कि एक प्रधानमंत्री मेरे भाई हैं | यकीनन यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं पीएम मोदी की बहन हूं | जश्न ए आजादी और रक्षाबंधन एक साथ- उन्होंने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के दो बड़े त्यौहार एक दिन पड़ रहे हैं वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 15 अगस्त को राखी बांधने जाएंगी | इसके साथ ही जश्न ए आजादी के मौके पर अपने भाई के भाषण को भी सुनेगी | उन्होंने कहा कि उनके भाई पीएम मोदी ने देश के हित के लिए बड़े बड़े फैसले लिए हैं | मुस्लिम बहनों को रक्षाबंधन से पहले ट्रिपल तलाक पर बिल लाकर बड़ा तोहफा दिया है, तो कश्मीर से धारा 370 और 35A हटाकर कश्मीर के लोगों को सही मायने में आजादी दी है | जहां ने कहा कि कश्मीर से धारा 370 और 35A के हटने का फायदा आने वाला वक्त बताएगा | कमर जहां ने कहा कि वह अपनी मम्मी के साथ कराची से अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए भारत आई थीं और जब से यहां आई उसके बाद यहीं की होकर रह गई | मेरे नसीब में हिंदुस्तान था | मैं खुद को लकी समझती हूं कि मैं पाकिस्तान में नहीं बल्कि हिंदुस्तान में हूं और यहां आकर मुझे बहुत खुशी हुई |











