Kumbh 2019

बाटा के शोरूम को कैरी बैग के लिए अतिरिक्त 3 रुपए वसूलना भारी पड़ा

Medhaj News 15 Apr 19 , 06:01:39 Business & Economy

बाटा के शोरूम को एक ग्राहक से कैरी बैग के लिए अतिरिक्‍त 3 रुपए वसूलना भारी पड़ गया | मामला चंडीगढ़ के सेक्‍टर 22 स्‍थित एक बाटा शोरूम का है | चंडीगढ़ कंज्यूमर फोरम ने बाटा को फटकार लगाई | कैरी बैग के लिए 3 रुपए अलग से चार्ज करने के लिए अलग अलग तरीकों से 9000 रुपए का ज़ुर्माना लगाया है | कंज्यूमर फोरम ने बाटा शोरूम द्वारा शिकायतकर्ता दिनेश प्रसाद को न सिर्फ कैरीबैग के लिए चार्ज किए 3 रुपए लौटाने के निर्देश दिए हैं, बल्कि शिकायतकर्ता को शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के लिए तीन हजार रुपए मुआवज़ा और एक हजार रुपए केस खर्च देने के आदेश दिए हैं | फोरम ने शोरूम को उसके यहां आने वाले सभी ग्राहकों को फ्री में कैरी बैग मुहैया करवाने के आदेश दिए है | सेक्टर-23 निवासी दिनेश प्रसाद ने बाटा शोरूम से फरवरी, 2019 में जूते खरीदे थे | इसके लिए शिकायतकर्ता ने शोरूम मालिक को 402 रुपए दिए | शोरूम मालिक ने दिनेश से कैरी बैग के अलग से तीन रुपए वसूल किए | शिकायतकर्ता ने जब कैरी बैग के लिए वसूले गए रुपए मांगे तो शोरूम मालिक ने मना कर दिया | इसके बाद शिकायतकर्ता ने कंज्यूमर फोरम में इसकी शिकायत कर दी | एडवोकेट पंकज चांदगोठिया ने बताया कि अलग अलग ब्रैंडस द्वारा कैरी बैग के लिए अलग से चार्ज करने पर कंज्यूमर फोरम पहले भी सख्ती दिखा चुका है, लेकिन बड़े-बड़े ब्रैंडस इन आदेशों को तब तक गंभीरता से नहीं लेते जब तक उस पर्टीकुलर ब्रैंड का मामला डिस्ट्रिक कंज्यूमर डिस्पयूट रेडरेसल फोरम ने न जाए | उन्‍होंने बताया बाटा से पहले कंज्यूमर फोरम लाइफस्टाइल और वेस्टसाइड के खिलाफ डाली शिकायत में ये आदेश जारी कर चुका है | जिसमें शिकायतकर्ता पंकज चांदगोठिया को फोरम ने मुआवज़ा भी दिया और साथ ही लाइफस्टाइल और वेस्टसाइड को बाटा की तरह ही उनके शोरूम से सामान खरीदने वाले सभी ग्राहकों को फ्री में कैरी बैग देने के आदेश दिए थे | कंज्यूमर फोरम ने ये भी कहा कि एक तो बाटा और अन्य ब्रैंडस कैरीबैग पर अपने ब्रैंड का विज्ञापन करते है और उसके बाद कैरीबैग देने पर ग्राहकों से पैसे भी वसूलते है | कंज्यूमर फोरम ने ब्रैंडस दृारा ग्राहकों से कैरीबैग के लिए अलग से चार्ज करने को 'अनफेयर ट्रेड प्रैक्टिस' बताया | फिलहाल फोरम के आदेश के बाद बाटा ग्राहकों से कैरीबैग के लिए अलग से चार्ज नहीं कर रहा है | बाटा से खरीददारी करने वाले डॉ. रजनीश ने बताया कि बाटा दृारा कैरीबैग के लिए अलग से कुछ भी चार्ज नहीं किया गया है | उन्‍होंने कहा कि फोरम के इस आदेश से बड़े बड़े ब्रैंडस ने कैरीबैग का हवाला देकर लूट मचा रखी थी | उस पर नकेल कसेगी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा