जल्दी लगेगा पेट्रोल पर GST
भारत सरकार बनते ही GST में पेट्रोल लाने के संकेत मिल रहे है, मगर इससे पेट्रोल सस्ता नही होगा बल्कि ज्यो का त्यों रहेगा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती पेट्रोल की दर इस बात का सूचक है कि फिलहाल आम आदमी को राहत नही होगी। ईरान अमेरिका संबध या पेट्रोल की अधिक उत्पादकता या कम उपभोग ही पेट्रोल की दर थाम सकता है, नजदीकी भविष्य में पेट्रोल सस्ता होता नही दिखाई दे रहा है अलबत्ता थोड़ा दूर चलने में जरूर व्यवस्था दुरुस्त होगी |
जितनी तेल की कीमत होती है लगभग उतना ही टैक्स भी लगता है | कच्चा तेल ख़रीदने के बाद रिफ़ाइनरी में लाया जाता है और वहां से पेट्रोल-डीज़ल की शक्ल में बाहर निकलता है | इसके बाद उस पर टैक्स लगना शुरू होता है | सबसे पहले एक्साइज़ ड्यूटी केंद्र सरकार लगाती है | फिर राज्यों की बारी आती है जो अपना टैक्स लगाते हैं | इसे सेल्स टैक्स या वैट कहा जाता है | इसके साथ ही पेट्रोल पंप का डीलर उस पर अपना कमीशन जोड़ता है | अगर आप केंद्र और राज्य के टैक्स को जोड़ दें तो यह लगभग पेट्रोल या डीजल की वास्तविक कीमत के बराबर होती है | अगर पेट्रोल-डीज़ल को जीएसटी के दायरे में लाया जाता है तो आम लोगों की मौज तय है | लेकिन क्या पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में लाना इतना आसान है?






