आपके शहर में भी बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें

Medhaj News 23 Feb 19 , 06:01:39 Business & Economy

पेट्रोल-डीज़ल के दाम में शनिवार को बढ़ोतरी देखने को मिली है | आज पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे की बढ़त देखने को मिली तो वहीं डीजल का दाम भी 7 पैसे बढ़ा है | राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 71.35 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई है | तो डीजल की कीमत भी उछाल मार कर 66.55 रुपये प्रति लीटर हो गई है | पिछले एक महीने में कच्चे तेल के दाम करीब 8 फीसदी तक बढ़ गए है | ब्रेंट क्रूड की कीमतें तीन महीने की ऊंचाई 64 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है | इससे सप्लाई कम हो गई है और डिमांड बनी हुई है | लिहाजा कीमतों में तेजी का रुख है | एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर कीमतें बढ़ती रही तो पेट्रोल-डीज़ल के दामों में तेजी का रुख फिर से बन सकता है और मौजूदा स्तर से दाम 3 रुपये तक बढ़ सकते है |





दिल्ली

पेट्रोल: 71.35 रुपये प्रति लीटर, डीजल: 66.55 रुपये प्रति लीटर



मुंबई

पेट्रोल: 76.99 रुपये प्रति लीटर, डीजल: 69.70 रुपये प्रति लीटर



एक्सपर्ट्स का कहना है कि कच्चे तेल का एक्सपोर्ट करने वाला कोई और देश भी यह फैसला लेता है तो क्रूड के दाम तेजी से बढ़ना तय है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ

    • चेहरा- सच या झूठ?

    • ये मेरा सफर है……….!!

    • खामोशियाँ भी बोलती हैं….!!