गुजरात निकाय चुनाव में #bjp की ‘महा’जीत!

Medhaj News  |  Election  |  29 Nov 16,14:30:01  |  

सोमवार को महाराष्ट्र निकाय चुनाव में जीत का परचम लहराने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने गढ़ गुजरात के निकाय चुनावों में महाजीत दर्ज की है। निकाय चुनावों में बीजेपी ने 32 में से 23 सीटों पर भगवा झंडा लहराया। पिछले चुनाव में बीजेपी के खाते में सिर्फ 8 सीटें ही आई थी।

पिछले चुनाव में 23 सीट जीतने वाली कांग्रेस की बुरी हार हुई है। उसके खाते में सिर्फ 9 सीटें ही आई हैं।

बीजेपी ने तहसील, जिला पंचायत और पालिका चुनावों में भी भारी जीत दर्ज की है। वापी नगर पालिक की 44 सीटों में से 41 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमा लिया है। बाकी की 3 सीटें कांग्रेस को मिली है।

वापी की ही तरह सूरत का भी हाल रहा। सूरत की कनकपुर नगपालिका की 28 सीटों में से 27 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 1 ही सीट मिली।