Headline

Kumbh 2019

फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी चुनावी माहौल में रिलीज नहीं की जाएगी

Medhaj News 10 Apr 19,21:18:07 Entertainment
biopic_pm_modi.jpg

चुनावी माहौल में पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर रोक लगा दी गई है | इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 9 अप्रैल को अभिनेता विवेक ओबेराय अभिनीत बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था | वहीं आज चुनाव आयोग ने फैसला सुना दिया है कि ये फिल्म चुनावी माहौल में रिलीज नहीं की जाएगी | पीएम मोदी की बायोपिक को कई पार्टियां आचार संहिता का उल्लंघन मान रही हैं | वहीं चुनाव आयोग के नोटिस के बाद सिर्फ ये बायोपिक ही नहीं बल्कि एक और पॉलिटिकल फिल्म को भी बड़ा झटका लगा है |





पीएम नरेंद्र मोदी की बायोपिक के बाद अब विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' पर गाज गिरने वाली है | बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग के फैसले के बाद 'द ताशकंद फाइल्स' की रिलीज पर भी रोक लग जाएगी | ये फिल्म भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की डेथ मिस्ट्री पर आधारित है | इस फिल्म में दिग्ग्ज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और मिथुन चक्रवर्ती ने मुख्य भूमिका निभाई है | 'द ताशकंद फाइल्स' को पहले भी लीगल नोटिस मिल चुका है | लाल बहादुर शास्त्री के पोतों ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी | उनका कहना था कि चुनावी माहौल में ये फिल्म रिलीज करने से वोटरों पर प्रभाव पड़ सकता है | वहीं ये भी कहा गया था कि इस फिल्म के लिए शास्त्री परिवार के किसी भी सदस्य से अनुमति नहीं ली गई | वहीं 'द ताशकंद फाइल्स के अलावा NTR Laxmi और Udyama Simham जैसी राजनीतिक फिल्मों की रिलीज पर भी रोक लगेगी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा