Headline

Kumbh 2019

प्रसिद्ध हास्यकवि प्रदीप चौबे का निधन

Medhaj News 12 Apr 19,16:26:42 Entertainment

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में रहने वाले प्रसिद्ध हास्यकवि प्रदीप चौबे का निधन हो गया है | प्रदीप ने 70 साल की उम्र में दिल की बीमारी के चलते अंतिम सांस ली | प्रदीप लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे | उनका जन्म 26 अगस्त 1949 को हुआ था | उन्हें दिल में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था | जिसके बाद वह इस संसार को विदा कह गए | सभी को हंसा-हंसा के सच का अहसास कराने वाले एक कवि के यूं चले जाने से सभी स्तब्ध हैं | हाल में वे कपिल शर्मा के शो में दिखाई दिए थे |





खबरों के अनुसार दिल की बीमारी तो उनकी मौत का बहाना बनी हालांकि वह काफी समय से गाल ब्लैडर के कैंसर जूझ रहे थे | लेकिन कभी अपने किसी कवि सम्मेलन में उन्होंने अपनी इस तकलीफ का जिक्र नहीं किया | कुछ समय पहले हुई उनके छोटे बेटे के आकस्मिक मौत ने उन्हें काफी गहरा सदमा पहुंचाया था | प्रदीप अपनी कविताओं में कॉमेडी के साथ-साथ तीखे व्यंग्य के लिए पहचाने जाते थे | उनकी अधिकतर हास्य कविताओं में रूढ़िवादी मानसिकता पर गहरी चोट होती थी |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा