Headline

Kumbh 2019

विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर के जरिए राहुल गांधी से सवाल पूछा

Medhaj News 10 Apr 19,00:31:02 Entertainment

एक तरफ देश में जहां चुनावी माहौल है वहीं ऐसे में विवेक ओबेरॉय की आने वाली फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' को जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ रहा है | इसी विरोध के चलते फिल्म की रिलीज दो बार आगे बढ़ चुकी है | लेकिन विवेक इस विरोध का बिना डरे सामना कर रहे हैं | वो खुलेआम पीएम मोदी के सपोर्ट में बोलते दिखाई दे रहे हैं | इसके साथ ही विवेक कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर लगातार हमला बोलते नजर आ रहे हैं | हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक से सवाल किया गया कि क्या वह पीएम मोदी के फैन हैं? इस पर विवेक कहते हैं कि हां! मैं फैन तो जरुर हूं लेकिन भक्त नहीं हूं | उन्होंने कहा -मैं मानता हूं कि मोदी जी युवाओं की प्रेरणा हैं लेकिन मैं हर बात पर सहमत भी नहीं हो सकता हूं | इसके अलावा विवेक ने ट्विटर के जरिए राहुल गांधी से सवाल पूछा है |





विवेक ने ट्विटर पर लिखा, प्रिय राहुल गांधी क्या सोमवार की सुबह आप माननीय सुप्रीम कोर्ट में अपने गठबंधन में शामिल पार्टी के नेता लालू प्रसाद यादव की ऑटोबायोग्राफी पर रोक लगाने की कोशिश करेंगे | या ये केवल हमारी फिल्म है जिसके पीछे आप पड़ गए हैं | क्या ये हिपोक्रेसी नहीं है | विवेक की फिल्म पहले 12 अप्रैल को रिलीज हो रही थी | इसके बाद फिल्म की रिलीज 5 अप्रैल को खिसकाते हुए मेकर्स ने दावा किया कि पब्लिक डिमांड पर ऐसा हो रहा है | लेकिन अब यही रिलीज डेट खिसकते-खिसकते 11 अप्रैल हो गई | देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म तय तारीख पर रिलीज होती है या नहीं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा