Headline



सलमान खान इस तरह मनाएंगे अपना 54वां बर्थडे

Medhaj News 18 Dec 19,22:31:19 Entertainment

इस महीने की 27 तारीख को सलमान खान का 54वां बर्थडे भी है | सलमान ने कहा कि बर्थडे के लिए मेरा कोई प्लान नहीं है | मेरी बहन अर्पिता प्रग्नेंट हैं तो मैं अपना पूरा टाइम उसी के साथ स्पेंड करूंगा | आपको बता दे कि सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों 'दबंग-3' के प्रचार में लगे हैं, जो 20 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है | इसके साथ ही वह 'राधे : द मोस्ट वांटेड भाई' और टेलीविजन शो 'बिग बॉस-13' में भी बिजी हैं | वहीं रिपोर्ट्स के मानें तो अर्पिता और उनके पति आयुष शर्मा इस बार सलमान खान का बर्थडे खास तरह से मनाने का प्लान कर रहे हैं | वे सलमान खान को स्पेशल बर्थडे गिफ्ट देने वाली हैं |





दरअसल, दोनों ने डिलीवरी के लिए 27 दिसंबर का दिन चुना है | सब कुछ सही रहा तो वह सलमान के बर्थडे के दिन बच्चे को जन्म देंगी | हालांकि इन खबरों की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है | बता दें कि 'दबंग-3' में सलमान खान चुलबुल पांडे नाम के पुलिसवाले का किरदार निभा रहे हैं | इस फिल्म में इस बार विलेन बने हैं किच्चा सुदीप | वहीं महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर इस फिल्म से शुरुआत करने जा रही हैं | इस फिल्म को प्रभु देवा ने डायरेक्ट किया है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन