Headline



फिर से एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला ने घर में एंट्री कर ली

Medhaj News 17 Dec 19,22:15:55 Entertainment

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के सबसे धमाकेदार कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला के घर से बाहर जाने के बाद दर्शकों को उतना मजा नहीं आ रहा था, तबीयत खराब होने के बाद सिद्धार्थ को कुछ दिन के लिए सीक्रेट रूम में भेजा गया था, तबीयत में सुधार न होने पर उन्हें सीक्रेट रूम से भी बाहर निकालकर हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, जहां उनका इलाज किया गया | लेकिन एक बार फिर एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला ने घर में एंट्री कर ली है | सिद्धार्थ शुक्ला के घर में आने के बाद जहां उनकी दोस्त शहनाज गिल उन्हें देख कर काफी एक्साइटेड हो गईं, वहीं घर बिग बॉस (Bigg Boss) के बाकी कंटेस्टेंट्स के रिएक्शन देखने लायक रहे | बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में शहनाज गिल (Shehnaz Gill) ने सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) को सबसे ज्यादा मिस किया | इसलिए बिग बॉस ने शहनाज को कन्फैशन रूम में जाने का आदेश दिया | बिग बॉस के आदेश के बाद शहनाज डरते-डरते कन्फैशन रूम में पहुंची , जहां सिद्धार्थ शुक्ला पहले से मौजूद होते हैं |





सिद्धार्थ को देखकर शहनाज बेहद खुश हो जाती है और उन्हें गले लगा लेती हैं | इसके बाद शहनाज सिद्धार्थ को घर के अंदर लेकर पहुंचती हैं | सिद्धार्थ को घर में दोबारा आते देख जहां आरती, आसिम, पारस और माहिरा खुश नजर आएंगे | वहीं, रश्मि देसाई इस बात से थोड़ी असहज नजर आई | घर के अंदर आकर लेकर आई तो रश्मि और बाकी घरवाले सिद्धार्थ को बर्थडे विश किया | शहनाज ने सिद्धार्थ को बताया कि घर के कई लोगों ने उन्हें मिस किया | विकास कहते हैं कि सिद्धार्थ के आने से आसिम इनसिक्योर हुए हैं | वहीं, घर में अरहान सिद्धार्थ से दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं | उन्होंने कहा कि अभी तक जो कुछ हुआ उसे भूल जाएं वहीं, शो में दूसरी ओर पारस और माहिरा सिद्धार्थ की अटेंशन पाने की बात शहनाज से करते हैं | रश्मि आसिम से पूछती हैं कि उन्हें सिद्धार्थ के आने से कैसा लग रहा है | इस पर आसिम कहते हैं कि सिर्फ 10 मिनट अच्छा लगा बाकी आगे देखते हैं | अभी तो पहला ही दिन है | शुक्ला कहते हैं कि बग्गा को अरहान क्यूट लगते हैं और आरती कहती है कि वही अरहान और रश्मि के बीच डिफरेंस पैदा कर रही हैं |



View this post on Instagram

@realsidharthshukla ke vaapsi se khile kuch chehre aur kuch pad gaye thande! Kya inhe dobaara dekh kar aap khush hai? Watch this tonight at 10:30 PM. Anytime on @Voot. @Vivo_India @BeingSalmanKhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan

A post shared by Colors TV (@colorstv) on




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन