वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान घरवालों को उनके इस रवैये पर फटकार लगाएंगे
रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13)' में इन दिनों खूब ड्रामा देखा जा रहा है | कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से घर में लड़ रहे हैं | बिग बॉस के स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) और रश्मि देसाई (Rashmi Desai) के बीच के झगड़े जगजाहिर है | लेकिन घर में एक बार फिर से दोनों के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिल रही है | शनिवार को आए एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में रश्मि ने सिद्धार्थ पर चाय फेंक दी | इसके बाद सिद्धार्थ भी गुस्से से तिलमिला उठे और उन्होंने भी अपने कप की चाय रश्मि पर फेंक दी | तभी अरहान बीच में आए और फिर सिद्धार्थ के साथ उनका भी खूब झगड़ा हुआ | इसी झगड़े में अरहान खान (Arhaan Khan) की शर्ट भी फट गई |
झगड़ा सिर्फ सिद्धार्थ-रश्मि के बीच नहीं, आसिम-पारस और शहनाज-माहिरा के बीच भी दिखाई दिया | आज यानि रविवार को आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान घरवालों को उनके इस रवैये पर फटकार लगाएंगे | शो को प्रीकेप में दिखाया गया है कि रश्मि देसाई सलमान खान के सामने ही काफी भड़केगी | रश्मि रोते हुए सलमान खान से ये कह रही हैं कि- ये दो कौड़ी की सोच रखने वाला आदमी अगर मुझे गलत बोलेगा तो मैं शो से ऊपर खुद को रखती हूं, क्योंकि मैं इसको नहीं बर्दाश्त कर सकती हूं' |
View this post on Instagram@realsidharthshukla aur @imrashamidesai ke jhagde ne kiya @beingsalmankhan ko kaafi upset. Dekhiye aaj raat 9 baje. Anytime on @voot. @vivo_india @daburamlaindia @bharat.pe #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan
रश्मि ने इस दौरान सिद्धार्थ को ड्रग एडिक्ट बताया ये बात सुनकर सलमान खान चौक जाते हैं | प्रीकेप में जहां, सलमान रश्मि को डांटते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं सिद्धार्थ को भी रश्मि पर किए गए उनके कमेंट के लिए लताड़ रहे हैं | सलमान गुस्से में ये तक कह देते हैं कि मैं अपने घर में ऐसे लोगों को कभी नहीं रखना चाहूंगा | सलमान ये भी कहते हैं कि आप लोगों को नया होस्ट मिलना चाहिए | मैं अब इस बर्ताव को बर्दाश्त नहीं कर सकता | दरअसल, शुक्रवार को एक टास्क के दौरान असीम सिद्धार्थ से कहते हैं कि या तो वो आराम करें या फिर टास्क में हिस्सा लें | तभी रश्मि देसाई सिद्धार्थ शुक्ला पर कमेंट कर देती हैं | सिद्धार्थ गुस्से में रश्मि को नौकरानी बोल देते हैं और 'ऐसी लड़की' बोलकर रश्मि पर निशाना साधते हैं | सिद्धार्थ के रश्मि के कैरेक्टर पर कमेंट करने पर रश्मि काफी भड़क जाती हैं और दोनों के बीच जमकर लड़ाई होती है | ये लड़ाई घर में रुकने का नाम नहीं ले रही है |





























