2019 के चुनाव के बीच अखिलेश से मिले पहुंचे जयंत चौधरी
यूपी में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी कांग्रेस के बिना चुनाव लड़ने की योजना बना रही है | अखिलेश यादव ने कहा है कि यूपी में महागठबंधन कैसा होगा, इसे लेकर मायावती जी और वह स्वयं फैसला करेंगे | इन चर्चाओं के बीच रालोद नेता जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव से मुलाकात की | उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ बन रहे गैर कांग्रेसी गठबंधन की कवायद के बीच मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की | हालांकि |
इस मुलाकात में सीटों के बंटवारे पर कोई बात हुई या नहीं इस पर चौधरी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं | लखनऊ में सपा कार्यालय में मंगलवार को अखिलेश से मुलाकात के बाद रालोद उपाध्यक्ष ने कहा, 'अखिलेश के साथ राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा हुई, आगे क्या होना चाहिए इस पर भी चर्चा हुई.' उनसे पूछा गया कि क्या गठबंधन में रालोद को मिलने वाली सीटों पर भी चर्चा हुई इस सवाल को उन्होंने टालते हुए कहा 'सीटों की बेचैनी मीडिया को है, सारी बाते साफ होंगी, सस्पेंस बनाएं रखे.' लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ किसी भी गठबंधन के सवाल को वह टाल गए|
















