कश्मीर लाइव: जम्मू में धारा 144 हटी, इंटरनेट सेवाएं रहेंगे बंद
जम्मू में धारा 144 (Sec 144) को हटा दिया गया है। जम्मू में शांत माहौल को देखते हुए सरकार द्वारा धारा 144 को हटा लिया गया है। कल से स्कूल और कॉलेजेस को खोलने के आदेश दे दिए है। ये जानकारी मीडिया को जम्मू डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर सुषमा चौहान नें दी। उधमपुर में पहले ही स्कूल और कॉलेजेस खुल चुकें हैं। धारा 144 (Article 370) कुछ ही संवेदनशील जगहों पर लगी रहेगी। कठुआ और साम्बा डिस्ट्रिक्ट से भी धारा 144 (Article 370) को हटा दिया जायेगा। यह आशंका जाहिर की गई थी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद राज्य में स्थिति और भी बिगड़ सकती है। अलगाववादी लोगों को भड़का सकते हैं। हालांकि सूबे में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। खतरे की आशंका के मद्देनजर सुरक्षा बलों की तैनाती कई गुणा बढ़ा दी गई है। जम्मू क्षेत्र, विशेषकर सीमावर्ती राजौरी और पुंछ जिलों में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) समेत अतिरिक्त अर्धसैनिक बल तैनात कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।उधर, घाटी में सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार काफी करीब से नजर बनाए हुए है और इसके साथ ही घाटी और दक्षिण कश्मीर में लोगों के मूड की भी सावधानीपूर्वक निगरानी कर रही है। 12 अगस्त को पड़ने वाले ईद-उल-अजहा और उससे पहले शुक्रवार की नमाज के मद्देनदर कर्फ्यू में ढील दी जा सकती है।
Sushma Chauhan, Deputy Magistrate (DM) Jammu District: Section 144 (gathering of more than 4 people banned) withdrawn from Jammu Municipal limits. All school, and colleges to open tomorrow (August 10). pic.twitter.com/EezNKkIKpu
— ANI (@ANI) August 9, 2019






















