Headline


केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी

Medhaj News 29 Aug 19 , 06:01:39 Governance

मोदी कैबिनेट ने फैसला किया है कि सरकार ने देशभर में 75 नए मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला किया है | केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए यह बात कही | जावड़ेकर ने कहा की 24 हजार करोड़ के खर्च से यह मेडिकल कॉलेज बनाए जाएंगे | इन मेडिकल कॉलेजों का 2020-21 तक निर्माण कर दिया जाएगा | उन्होंने कहा कि जिन जगहों पर मेडिकल कॉलेज नहीं उन जगहों को प्राथमिकता दी जाएगी | गन्ना किसानों को 60 लाख मिट्रीक टन गन्ना निर्यात करने के लिए एक्सपोर्ट सब्सिडी देने का फैसला किया |





उन्होंने कहा सब्सिडी किसानों के खाते में सीधी जाएगी | प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सरकार ने गन्ना किसानों के लिए बड़ा फैसला किया है | किसानों को 60 लाख मिट्रीक टन चीनी निर्यात के लिए सब्सिडी दी जाएगी | किसानों को 6 हजार करोड़ की सब्सिडी दी जाएगी | यह सब्सिडी किसानों के खातों में सीधे जाएगी |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl