प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर चली सीसीएस की बैठक में क्या हुआ , जानिए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर चली सीसीएस की बैठक खत्म हो चुकी है | यह बैठक करीब 55 मिनट तक चली | पुलवामा हमले को लेकर प्रधानमंत्री निवास पर पीएम मोदी की अध्यक्षता में CCS की बैठक चली, बैठक में रक्षामंत्री, विदेश मंत्री, गृहमंत्री, वित्त मंत्री के अलावा एनएसए, सेना प्रमुख और सीआरपीएफ डीजी ने हिस्सा लिया | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले में यूपी के 12 जवान शहीद हुए हैं | उन्होंने कहा कि शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा | सभी शहीदों का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा | विदेश राज्यमंत्री और पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है | उन्होंने कहा- उचित कार्रवाई की जाएगी, यह बहुत दुखद और खेदजनक घटना है | यह कुछ ऐसा है जो हमें कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना चाहिए, जिससे यह दोबारा ना हो | पाकिस्तान को जैश और मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, अब पाक पर हमला हो रहा है |
पुलवामा में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई यूपी पुलिस के सभी थानों और यूनिट्स पर 2 मिनट का मौन रखा गया | NIA, NSG और CFSL की स्पेशल टीम आज हमले वाली जगह पर पहुंच रही है | पुलवामा हमले के बाद स्थिति को मद्देनजर रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं | प्रधानमंत्री की आज इटारसी और कल धार में होने वाली रैलियों को कैंसिंल कर दिया गया है | प्रधानमंत्री आज वंदेभारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, दरअसल सरकार संदेश देना चाहती है कि आतंकियों की कायराना हरकत के आगे झुकेगी नहीं | सीआरपीएफ के जिस काफिले पर हमला हुआ उसमें 78 गाड़ियां थीं, इनमें 2500 जवान जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे | बताया जा रहा है कि आतंकियों को इस रूट पर जवानों की गाड़ियों के मूवमेंट की जानकारी पहले से थी और उसी का फायदा उठाते हुए आत्मघाती हमलावर ने इसे अंजाम दिया | जम्मू से करीब 262 किलोमीटर दूर ये हमला हुआ है | आतंकी हमले के बाद अवंतिपुरा में भगदड़ मच गई और फिर स्थानीय दुकानदारों ने जल्दी जल्दी अपनी दुकानें बंद कर दी |

















