हज़ारीबाग से पटना हेतु राँची-पटना एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ
रांची और हजारीबाग टाउन होते हुए कोडरमा के रास्ते पटना के लिए जाने वाली नई ट्रेन का इंतजार अब खत्म हो गया है। इस ट्रेन का शुभारंभ आज 18 फरवरी बेगूसराय में हुआ | रेलवे बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। मा. प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी ने बेगूसराय से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को जनता को समर्पित किया। इस दिन यह ट्रेन स्पेशल ट्रेन के रूप में पटना के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन प्रतिदिन चलेगी।
उद्घाटन के बाद पहली बार एलेप्पी एक्सप्रेस का परिचालन होगा। इसके साथ ही धनबाद रेल मंडल अंतर्गत डीसी लाइन और तीसरा विकल्प के रूप में रांची, बरकाकाना, हजारीबाग के रास्ते एक्सप्रेस ट्रेन व मालगाड़ियों के परिचालन के शुरू होने से राजस्व में भी वृद्धि होगी। डीसी लाइन पर 8 जोड़ी मेल एवं मेमो ट्रेन का परिचालन भी होना है। वहीं 25 फरवरी को कोडरमा से कोआर तक चलने वाली ट्रेन का महेशमुंडा स्टेशन तक विस्तार किया जाएगा। इसके लिए महेशमुंडा में एक समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें उक्त ट्रेन कोडरमा सांसद डॉ. रवींद्र राय व गिरिडीह सांसद रवींद्र पांडेय हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।


















