यूपी सरकार ने 19 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया
Medhaj News 18 Feb 19 , 06:01:39 Governance
यूपी सरकार ने माघ पूर्णिमा और संत रविदास जयंती के मौके पर इस अवकाश की घोषणा की है | प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि 19 फरवरी को माघ पूर्णिमा और संत रविदास जयंती के मौके पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है | माघ पूर्णिमा को कुंभ में पवित्र स्नान है | वहीं संत रविदास जयंती पर पूर्व में प्रतिबंधित अवकाश था, जिसे अब सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है | पिछले साल योगी आदित्यनाथ ने संत रविदास की जयंती के मौके पर होने वाले अवकाश को रद्द कर दिया था | मुख्यमंत्री का कहना था कि अवकाश के बजाय इस तिथि पर बच्चों को महापुरुषों के योगदान से अवगत कराया जाए, जिससे बच्चे उनके प्रेरणा ले सकें |


















