लोकसभा में इतिहास रचने के बाद अब राज्यसभा की बारी , क्या भाजपा पर कोई पड़ेगा भारी
Medhaj News 9 Jan 19 , 06:01:39 Governance
सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने के प्रावधान वाले ऐतिहासिक संविधान संशोधन विधेयक को मंगलवार को 3 के मुकाबले 323 मतों से लोकसभा की मंजूरी मिल गयी। पीएम मोदी ने गरीबी सामान्य वर्ग के लोगों के आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक पारित होने के बाद सभी पार्टियों के सांसदों को धन्यवाद कहा। मोदी ने कहा कि उनकी सरकार सबका साथ सबका विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आज इसी मुद्दे पर राज्यसभा में सरकार का असली इम्तिहान है | अगर इस 124वें संविधान संशोधन विधेयक को आज राज्यसभा की मंजूरी मिल गई, तो राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के साथ ही सामान्य वर्ग के गरीबों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा।
संविधान संशोधन बिल पर वोटिंग- प्रावधान 1, 2 और तीन के पक्ष में बहुमत
हां - 323
नहीं - 03
कुल - 326









