Headline


पीएम नरेंद्र मोदी का निर्देश: सभी सांसद अपने क्षेत्र में 150 पदयात्रा निकाले

Medhaj News 9 Jul 19 , 06:01:39 Governance

लोकसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद आज बीजेपी संसदीय दल की दूसरी बैठक हो रही है | संसद भवन की लाइब्रेरी बिल्डिंग के जीएमसी बालयोगी सभागार में हो रही इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा पार्टी के लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद शामिल हैं | इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संसद भवन पहुंच चुके हैं | बैठक में पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय मंत्री कैलाश चंद मेघवाल और डॉ जितेंद्र सिंह भी शामिल हुए | संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने सभी सांसदों को 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से लेकर 31 अक्टूबर (सरदार पटेल जयंती) तक सभी सांसदों को अपने-अपने क्षेत्र में 150 पदयात्रा निकालने का निर्देश दिया है |





बैठक में थावर चंद गहलोत, रविशंकर प्रसाद भी दिखाई दिए | इससे पहले पिछले सप्ताह (2 जुलाई) हुई बीजेपी संसदीय दल की पहली बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी ने आकाश विजयवर्गीय मामले को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी | पीएम मोदी ने दो टूक कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी से बर्खास्त कर देना चाहिए | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे और इंदौर से बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय के बैट से नगर निगम अधिकारी की बुरी तरह से पिटाई करने के मामले में पीएम मोदी ने कहा कि किसी का भी बेटा हो, ऐसा बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | प्रधानमंत्री ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में ये बातें कहीं |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl