कुछ लोग राजनीतिक कारणों से CAA को लेकर भ्रम फैला रहे- पीएम नरेंद्र मोदी
स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda) जंयती पर बेलूर मठ पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक व्यक्ति नहीं एक जीवनशैली है' बता दें स्वामी विवेकानंद की जयंती को देश राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मना रहा है | पीएम मोदी ने इस मौके पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर जारी विवाद का भी जिक्र किया | पीएम मोदी ने कहा कि सीएए किसी की नागरिकता छीन लेने का नहीं बल्कि नागरिकता देने का कानून है | आज भी किसी भी धर्म का व्यक्ति, चाहे नास्तिक हो, जो भी भारत के संविधान को मानता है वो तय प्रक्रियाओं के तहत भारत की नागरिकता ले सकता है |
उन्होंने कहा - कुछ लोग राजनीतिक कारणों से सीएए को लेकर भ्रम फैला रहे हैं | प्रधानमंत्री ने कहा - मैं आभारी हूं कि मुझे बेलूर मठ में रात गुजारने का मौका मिला | इसके लिए मैं राज्य सरकार का भी आभार प्रकट करता हूं | उन्होंने कहा - हम में से कई लोग यहां खिंचे चले आते हैं उसका कारण है विवेकानंद जी के विचार, विवेकानंद जी का व्यक्तित्व | प्रधानमंत्री ने कहा इस धरती पर हमें रामकृष्ण परमहंस और अन्य गुरुओं का सानिध्य मिलता है | बता दें कि वेलूर मठ के बाद पीएम मोदी सुबह 11 बजे कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे | इससे पहले पीएम मोदी शनिवार को दो दिन की यात्रा पर कोलकाता पहुंचे थे | इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे मुलाकात की थी | ममता बनर्जी ने पीएम मोदी से नागरिकता संशोधन कानून और NRC पर अपना विरोध भी दर्ज कराया |
























