दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान 8 को वोटिंग,11को नतीजे
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने दिल्ली विधानसभा चुनावों (Delhi Assembly Election Dates) की तारीखों का ऐलान कर दिया है | केंद्रशासित प्रदेश में 8 फरवरी को वोटिंग होगी | वहीं, 11 फरवरी को चुनाव के नतीजे आ जाएंगे | चुनाव आयोग (Election Commission) की प्रेस कांफ्रेंस जारी है | आयोग ने कहा कि दिल्ली में चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है | चुनाव में 90 हजार कर्मचारियों की जरूरत होगी | दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए चुनाव होगा | दिल्ली में कुल 1.46 करोड़ मतदाता हैं | बुजुर्ग मतदाता पोस्टल बैलेट से मतदान में हिस्सा ले सकेंगे | राज्य में 2,689 जगहों पर वोटिंग होगी | 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा |
नियमानुसार उससे पहले ही चुनाव संपन्न कराकर नई विधानसभा का गठन करना होगा | अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद दिल्ली में आदर्श आचार संहिता (Code of Conduct) लागू हो जाएगी | AAP ने इस बार दिल्ली के लोगों के बीच केजरीवाल सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को रखा है | आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से नया नारा जारी किया गया है | आप चुनाव में 'अच्छे बीते 5 साल, लगे रहो केजरीवाल' नए नारे के साथ मैदान में उतरेगी | बीजेपी (BJP) ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में जीत का वनवास खत्म करने के लिए चुनावी तैयारी शुरू कर दी है | 'दिल्ली चले मोदी के साथ- 2020' के नारे के साथ बीजेपी दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ेगी |
























