उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट ने पीड़िता को एयर लिफ्ट करने का दिया आदेश
Medhaj News 5 Aug 19 , 06:01:39 Governance
उच्चतम न्यायालय ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल से पीड़िता को आगे के उपचार के लिए दिल्ली के एम्स में स्थानांतरित करने का आदेश दिया। वहीं, पीड़िता के वकील ने परिवार की तरफ से गुहार लगाते हुए कहा था कि वो बेटी को संभालें या मुकदमा लड़ें? गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उन्नाव रेप केस की पीड़िता से जुड़े एक्सीडेंट के मामले को लखनऊ की एक अदालत से दिल्ली स्थानान्तरित करने का अपना आदेश स्थगित कर दिया था और कहा था कि पीड़िता के परिजनों को इस बात की छूट है कि वे जब उचित समझें उसे दिल्ली के एम्स में स्थानांतरित कर सकते हैं। इसी पर आगे कारवाही करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने यह आदेश दिया है।






















