Headline


सुषमा स्वराज ने जब पीएम मोदी से कहा 'इसमें आपकी नहीं चलेगी'

Medhaj News 7 Aug 19 , 06:01:39 Governance

यूएन में पीएम मोदी के पहले भाषण पर बोली थीं सुषमा- इसमें आपकी नहीं चलेगी। पूर्व विदेश मंत्री और बीजेपी की लोकप्रिय नेता सुषमा स्वराज आज हमारे बीच नहीं हैं. मंगलवार को स्वराज का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. स्वराज से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं जो लोग हमेशा याद रखेंगे. ऐसा ही एक किस्सा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जुड़ा हुआ है, जब स्वराज ने उन्हें भाषण देने से रोका था। 2014 में प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी UN में भाषण देने वाले थे। तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चाहती थीं कि पीएम मोदी पढ़कर भाषण दें। मोदी सुषमा जी को मना नहीं कर सके। पीएम मोदी ने वो किस्सा अभिनेता अक्षय कुमार को दिए खास इंटरव्यू में सुनाया था। पीएम मोदी ने बताया कि 'जब मैं अमेरिका पहुंचा तो हमारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पहले से पहुंची हुई थीं, उन्हें कई सारी मीटिंग्स करनी होती थीं. मेरा नेचर है कि होटल से निकलते ही मीटिंग भी कर लेता हूं। वहां पर लोग ब्रीफिंग के लिए बैठे हुए थे। सुषमा जी ने इसे लेकर पूछा तो मैंने कहा कि कर लेंगे इसमें क्या है।'



'लेकिन सुषमा अड़ गईं, वो चाहती थीं कि भाषण पढ़कर दिया जाए. इस पर मैंने कहा कि किसी को भाषण लिखने के लिए कहा नहीं है, ना मैंने खुद लिखा है। मैं तो ऐसे ही करता हूं।' उन्होंने आगे कहा कि 'इस पर हमारे बीच आधे घंटे बहस हुई। लेकिन उन्होंने मुझे पकड़कर रखा। उन्होंने कहा कि 'नहीं सर, इसमें आपकी नहीं चलेगी, आपको मानना पड़ेगा।' फिर मैंने उन्हें बताया कि मुझे क्या बोलना है और स्पीच तैयर की गई।‘


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl