अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे में कृति सेनन के अलावा ये एक्ट्रेस भी लीड रोल में...
बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार (Akshay Kumar) को सटल अवतार में देखने के लिए उनके चाहने वाले बेताब है और इसके साथ ही फिल्म 'बच्चन पांडे (Bachchan Pandey)' की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है | जी हां, फिल्म 'बच्चन पांडे' मेकिंग से ही लगातार चर्चा में है | आइए अब आपको बताते हैं कि यह फिल्म कब रिलीज हो रही है | फिल्म 'बच्चन पांडे' अगले साल 22 जनवरी 2021 में रिलीज होगी | अक्षय के फैंस को अभी एक साल का इंतजार और करना होगा | वहीं, अक्षय कुमार और करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है |

कमाई के लिहाज से फिल्म में धमाकेदार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तो कर लिया है, लेकिन अक्षय और करीना का एसोसिएशन यहीं खत्म नहीं होता | क्या आपको पता है कि इस फिल्म का टाइटल करीना कपूर और सैफ अली खान की फिल्म से लिया गया है |

जी हां, अप्रैल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'टशन' में भी अक्षय कुमार के किरदार का नाम बच्चन पांडे था और आज 12 सालों बाद अक्षय एक फिल्म कर रहे हैं, जिसका टाइटल भी बच्चन पांडे है | अगर आपको याद हो तो फिल्म 'टशन' में मुख्य भूमिका में सैफ अली खान, अनिल कपूर, करीना कपूर और अक्षय कुमार थे | इस फिल्म में बच्चन पांडे उर्फ अक्षय कुमार का किरदार एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा से भरपूर था | खबर यह भी है कि फरहाद सामजी निर्देशित फिल्म 'बच्चन पांडे' में कृति सेनन के अलावा पूजा हेगड़े भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी |




















