एक हफ्ते में किस फिल्म का हुआ बेड़ा पार और कौन हुआ बेहाल, आइए जानते है
Medhaj News 31 Jan 20,20:51:01 Movies Review
कंगना रनौत (Kangna Ranaut) की सोशल मैसेज देने वाली फिल्म 'पंगा (Panga)' और वरुण धवन (Varun Dhawan), श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) स्टारर फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' को रिलीज हुए पूरा एक हफ्ता गुजर गया है | अच्छी प्रमोशन स्ट्रेटजी के साथ दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर उतरी थी | लेकिन एक हफ्ते में किसका हुआ बेड़ा पार और कौन हुआ बेहाल, आइए आपको बताते हैं...
- बॉक्स ऑफिस की मानें तो वरुण धवन और श्रद्धा स्टारर 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' इस रेस में आगे निकल गई है | 1 हफ्ते में 56 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस स्ट्रीट डांसर ने कर लिया है | वहीं कंगना की 'पंगा (Panga)' महज 21 करोड़ के आसपास का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर काफी पीछे हो गई है | दोनों फिल्मों का हाल देखें तो वरुण धवन की 'स्ट्रीट डांसर 3डी (Street Dancer 3D)' भी एक हफ्ते में माउथ पब्लिसिटी का फायदा न लेते हुए बहुत ज्यादा फायदा नहीं ले पाई है | जितना कि मेकर्स ने सोचा था | वहीं कंगना की फिल्म 'पंगा' को दर्शकों ने नकार दिया है |
- 'पंगा' ने जहां पहले दिन शुक्रवार को 2.70 करोड़ रुपए से ओपनिंग की वहीं दूसरे दिन शनिवार को 5.61 करोड़, रविवार को 6.60 करोड़, सोमवार को 1.65 करोड़, मंगलवार को 1.65 करोड़, बुधवार को 1.62 करोड़ की कमाई की | वहीं गुरुवार को सातवें दिन फिल्म ने 1.53 करोड़ का कलेक्शन करते हुए टोटल 21.36 करोड़ रुपए का आंकड़ा दर्ज किया है | स्ट्रीट डांसर 3डी की कमाई के आंकड़े देखें तो इस फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन 10.26 करोड़ से दमदार ओपनिंग की, वहीं शनिवार को 13.21 करोड़, रविवार को 17.76 करोड़, सोमवार को 4.65 करोड़, मंगलवार को 3.88 करोड़, बुधवार को 3.58 करोड़ रुपए कमाए | वहीं अब सातवें दिन गुरुवार को फिल्म ने 3.43 करोड़ की कमाई करते हुए टोटल कलेक्शन 56.77 करोड़ रुपए कर लिया है |




















