Headline



विक्की कौशल की फिल्म भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप का पोस्टर रिलीज

Medhaj News 30 Jan 20,21:48:32 Movies Review

विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' का 21 फरवरी 2020 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं भानु प्रताप सिंह। ये फिल्म तीन फिल्मों की एक सीरीज है। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को शशांक खेतान-करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। 'भूत पार्ट वन- द हॉन्टेड शिप' का इन दिनों लगातार पोस्टर रिलीज किया जा रहा है। अभी हाल में अक्षय कुमार ने इस फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। अब फिल्म का दो नया पोस्टर सामने आया है। पोस्टर में विक्की कौशल बहुत ही डरावने लुक में दिख रहे हैं। पोस्टर में फिल्‍म के ट्रेलर की रिलीज डेट की जानकारी दी गई है और बताया है कि ट्रेलर कल यानि 31 जनवरी को सामने आएगा।





मेकर्स द्वारा जारी किए गए एक पोस्‍टर में विक्की कौशल हाथ में टॉर्च लिए टेडीबियर को उठाने की कोशिश कर रहे हैं, और उनके पीछे एक भूत नजर आ रहा है। वहीं दूसरे पोस्‍टर में खून लगे कई हाथ विक्‍की कौशल की गर्दन दबाने की कोशिश कर रहे हैं और विक्‍की चिल्‍ला रहे हैं। दोनों ही पोस्टर सच में बेहद डरावना लग रहा है।





बता दें कि डायरेक्टर भानु प्रताप सिंह फिल्म 'भूत: द हॉन्टेड शिप' के जरिए वह निर्देशन की दुनिया में कदम कर रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन की पहली हॉरर जॉनर है। इसलिए फिल्म के साथ खतरा मोल नहीं लेना चाहते हैं। इस वजह से प्रमोशन से लेकर छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले इस साल 'भूत: द हॉन्टेड शिप' के अलावा 'गुंजन सक्सेना:द कारगिल गर्ल', 'शेरशाह', 'ब्रह्मास्त्र', 'तख्त' और 'दोस्ताना 2' भी दस्तक देने वाली है।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अनिश्चित समय

    • सीख रही हूँ

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ