फिल्म वॉर का वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 225 करोड़ से ज़्यादा
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म वॉर (War) की रफ्तार बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस ने इंडियन बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद लगाता विदेशों में जमकर कमा रही है। ट्रेड पंडित रमेश बाला की अनुसार फिल्म ने वॉर का वर्ल्डवाइड ग्रॉस बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन 225 करोड़ से ज़्यादा हो चुका है। फिल्म की कमाई 300 करोड़ के पार जाने में ज्यादा वक्त नहीं मिलेगी। अगर इस कदर ही कमाई रही तो फिल्म शायद 400 करोड़ के पार भी चली जाए। टाइगर ऋतिक के साथ इस फिल्म में वाणी कपूर भी हैं।
दैनिक जागरण खबर के अनुसार, फिल्म वॉर ने नॉर्थ अमेरिका में 2 मिलियन डॉलर (लगभग 15 करोड़) कमाई का रिकॉर्ड बना दिया है। यूएई में वॉर का चार दिनों का ग्रॉस कलेक्शन 10.55 करोड़ पर पहुंच चुका है, जबकि बाकी जीसीसी देशों में वॉर ने 5.20 करोड़ जमा कर लिये हैं। ओवरसीज में फिल्म 1300 से अधिक स्क्रींस पर रिलीज़ की गयी थी। वैसे आपको बता दे कि 'वॉर' फिल्म को बनाने में काफी खर्च आया है। फिल्म को ब्लॉकबस्टर लाभ मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा, हालांकि फिल्म की शुरुआत उनके उम्मीदों के अनुरूप रही। फेस्टिव हॉलिडे वीकेंड में करीब 4,000 पर्दो पर सोलो रिलीज के रूप में शुरुआत करते हुए इस फिल्म ने बॉलीवुड की किसी भी अन्य फिल्म के लिए पहले दिन की कमाई से सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है, जो 53.35 करोड़ रुपये था। 'वॉर' को आदित्य चोपड़ा ने अपने प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है |




















