Kumbh 2019

चेन्नई की टीम पहली बार इस सीजन में अपने होमग्राउंड पर हारी

Medhaj News 27 Apr 19 , 06:01:39 Sports

आईपीएल के 44वें मैच में शुक्रवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 46 रन से हरा दिया। चेन्नई की टीम पहली बार इस सीजन में अपने होमग्राउंड पर हारी। पिछले पांचों मुकाबलों में उसे जीत मिली थी। मुंबई से मिले 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 17.4 ओवर में 109 रन पर ऑल आउट हो गई। यह होमग्राउंड पर उसका न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2012 में मुंबई के खिलाफ ही 112 रन बनाए थे। चेन्नई के लिए इस मैच में मुरली विजय ने 38, मिशेल सैंटनर ने 22 और ड्वेन ब्रावो ने 20 रन बनाए। मुंबई के लिए लसिथ मलिंगा ने चार, जसप्रीत बुमराह और क्रुणाल पंड्या ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले चेन्नई की शुरुआत खराब रही। मलिंगा ने पहले ओवर में ही शेन वॉटसन (8) को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद हार्दिक ने सुरेश रैना (2) को आउट कर दिया। क्रुणाल ने अंबाती रायडू (0) और केदार जाधव (6) को बोल्ड किया। ध्रुव शोरे (5) को अनुकूल रॉय ने आउट किया। मलिंगा ने दीपक चाहर, हरभजन सिंह और मिशेल सैंटनर को पवेलियन भेजा।





मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 155 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 67 रन की पारी खेली। इस सीजन में यह उनका पहला अर्धशतक है। इविन लेविस ने 32 और हार्दिक पंड्या ने 18 गेंद पर 23 रन बनाए। चेन्नई के लिए मिशेल सैंटनर ने दो विकेट लिए।इससे पहले चेन्नई टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की शुरुआत खराब रही। क्विंटन डीकॉक 15 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद रोहित ने लेविस के साथ पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 75 रन की साझेदारी की। लेविस को सैंटनर ने आउट किया। क्रुणाल पंड्या (1) को इमरान ताहिर ने पवेलियन भेजा। हार्दिक-पोलार्ड ने आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बनाते हुए 22 गेंद पर 33 रन की नाबाद साझेदारी की।दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर अब तक 7 मैच खेले गए हैं। इनमें से चेन्नई सिर्फ दो ही जीत पाई है। मुंबई ने पांचवीं बार उसे हराया। होमग्राउंड पर चेन्नई ने रोहित शर्मा की टीम को पिछली बार 2010 में हराया था। ओवरऑल चेन्नई और मुंबई के बीच आईपीएल में 28 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई ने 16 और चेन्नई ने 12 जीते हैं।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष