Headline


पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भारत से मदद मांगी

Medhaj News 30 Jun 19 , 06:01:39 Sports

पाकिस्‍तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्‍तर ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2019 में अपनी टीम के सेमीफाइनल में जाने के लिए भारत से मदद मांगी है | उन्‍होंने कहा कि इंग्‍लैंड को भारत हरा दे तो पाकिस्‍तान आगे चला जाएगा | उन्‍होंने कहा कि भारत से इसी मदद की दरकार है | अख्‍तर ने कहा कि उन्‍हें लगता है कि सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्‍तान का मुकाबला होगा | ऐसा होता है तो मैच जबरदस्‍त होगा | अख्‍तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भारत इस समय नंबर वन बनने के लिए खेल रहा है और वह टॉप पर ही होगा | ऐसे में सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्‍तान का मैच हो सकता है जो काफी रोमांचक होगा | इससे पहले शोएब अख्‍तर ने अफगानिस्‍तान पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर अफगानिस्तान टीम के सभी खिलाड़ियों के आईडी कार्ड अच्छी तरह चेक किए जाए तो टीम बैन हो जाएगी | उन्‍होंने यह बयान अफगानिस्‍तान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ पर निशाना साधते हुए दिया | अख्‍तर ने कहा - अगर आज अफगान टीम के सभी के आईडी निकलवा लिए जाए तो ये टीम बैन हो सकती है | अफगान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ सहित उन लोगों से निवेदन करता हूं कि जो मीडिया में बयान देते हैं वे ऐसा न करें | वरना सारे के सारे आपके रिश्तेदार पेशावर और कराची के निकल आएंगे और आपकी टीम बैन हो सकती है | शोएब अख्तर ने साथ ही कहा कि भारत अफगान बल्‍लेबाजों को मैच्‍योर नहीं कर पाया है | उन्‍होंने कहा कि अफगान टीम का घरेलू मैदान कभी पेशावर, रावलपिंडी होता था | हम लोग उनके लड़कों को तैयार करते थे | लेकिन आज वो दिल्ली और नोएडा चले गए हैं | देहरादून उनका होम ग्राउंड बन गया है | हिंदुस्तान ने उन पर काफी निवेश किया है, लेकिन वो अफगान टीम को बल्लेबाजी में परिपक्व नहीं कर पाया |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया

    • न ढूँढ मुझे तू पत्थर में