आज बिना गेंद खेले कैसे पाकिस्तान हो सकती है CWC19 से बाहर
वर्ल्ड कप में आज का मैच पाकिस्तान के लिए बेहद खास है। पाकिस्तान सिर्फ बांग्लादेश को हराना ही नहीं चाहेगा बल्कि एक ऐसी जीत हासिल करना चाहेगा, जो वर्ल्ड कप के इतिहास में शायद ही कभी हुई है। जी हां, पाकिस्तान अगर वर्ल्ड कप 2019 में अपना अस्तित्व बरकरार रखना चाहता है तो उसे बांग्लादेश को एक ऐतिहासिक अंतर से हराना होगा। वहीं अगर बांग्लादेश की बात करें तो बांग्लादेश पाकिस्तान को एक भी गेंद खेलने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर कर सकता है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए टिकट के लिए सिर्फ बड़े अंतर से हराना ही नहीं होगा, बल्कि पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करके स्कोर खड़ा करना होगा। उसके बाद ही आगे बात बन सकेगी। यानी इस मैच में पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करना आवश्यक है।
अगर बांग्लादेश टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करता है तो पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी और नेट रन रेट में सुधार का मौका पाकिस्तान के हाथ से निकल जाएगा। ऐसे में बांग्लादेश पहले बल्लेबाजी का चयन कर पाकिस्तान को एक गेंद खेले बिना ही वर्ल्ड कप से बाहर कर सकता है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करनी होगी। जीत दर्ज करने के लिए पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करके बांग्लादेश के सामने 400 रन का विशाल स्कोर खड़ा करना होगा और उसके बाद बांग्लादेश को 84 रन से पहले ही ऑल आउट करना होगा। अगर पाकिस्तान बांग्लादेश को इतने बड़े अंतर से हराने में कामयाब रहता है तो पाकिस्तान की नेट रेट में सुधार होगा और पाकिस्तान की सेमीफाइनल के लिए राह थोड़ी आसान होगी। अभी पाकिस्तान की नेट रन रेट -0.792 है और न्यूजीलैंड की नेट रन काफी ज्यादा +0.175 है।

