मैच में बलूचिस्तान समर्थक ने हवाई जहाज से समर्थन मांगा
लीड्स के हेडिंग्ले मैदान के बाहर पाकिस्तान और अफगानिस्तान के मैच के दौरान दोनों देश के समर्थक आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के समर्थकों के बीच तब लड़ाई हुई जब एक अनधिकृत प्लेन स्टेडियम के उपर से गुजरी और उस प्लेन पर एक स्लोगन लगा हुआ था जिस पर 'जस्टिस फॉर बलूचिस्तान' लिखा हुआ था। इस स्लोगन को आराम से देखा जा सकता था। इसे देखने के बाद दोनों देश के समर्थक भड़क उठे और उनके बीच आपस में लड़ाई होने लगी। इस घटना के बाद लीड्स एयर ट्रैफिक की तरफ से कहा गया है कि इसकी जांच की जाएगी। बलूचिस्तान पाकिस्तान का अशांत राज्य है और यहां के बलोच सेना के विरुद्ध गुरिल्ला लड़ाई लड़ रहे हैं। यही नहीं अफगानिस्तान समेत दुनिया के दूसरे देशों में रहने वाले बलोच पाकिस्तान के बलोचों का समर्थन करते हैं। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के समर्थकों के बीच हुई इस झड़प की एक छोटी सी क्लिप भी वायरल हो रही है।
#WATCH: A scuffle breaks out between Pakistan and Afghanistan fans outside Headingley Cricket Ground in Leeds after an aircraft was flown in the area which had 'Justice for Balochistan' slogan. Leeds air traffic will investigate the matter. pic.twitter.com/mN8yymQOP5
— ANI (@ANI) 29 June 2019







