न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुने गए हार्दिक
टीवी शो 'कॉफी विद करण' के दौरान महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने वाले टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और बल्लेबाज केएल राहुल पर प्रशासकों की समिति ने अस्थायी निलंबन हटाया है | बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा - किसी भी क्रिकेट खिलाड़ी पर सभी तरह के आरोप का मामला सुनने के लिए बीसीसीआई के लोकपाल की जरूरत होती है, लेकिन लोकपाल की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट द्वारा लंबित है | इसलिए प्रशासकों की समिति का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों पर जो अंतरिम प्रतिबंध लगाया गया था, उसे तुरंत प्रभाव से हटाया जाए | खन्ना ने बीसीसीआई को संचालन कर रहे सीओए को पत्र में लिखा - उन्होंने गलती की और उन्हें पहले ही निलंबित किया जा चुका है और ऑस्ट्रेलिया से वापस बुलाया गया | उन्होंने बिना शर्त माफी भी मांग ली है |
टीवी शो 'कॉफी विद करण' के दौरान होस्ट करण जोहर ने दोनों खिलाड़ियों से उनकी निजी जिंदगी के बारे में सवाल किए थे | पंड्या ने इस दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े हुए कुछ सवालों का जवाब दिया | हार्दिक पंड्या ने इस दौरान रिलेशनशिप, डेटिंग और महिलाओं से जुड़े सवालों के जवाब देकर फैंस को हैरान कर दिया | पंड्या ने बताया कि उनके परिवार वालों की सोच काफी खुली हुई है और जब उन्होंने पहली बार लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए तो घर आकर कहा, आज करके आया है | पंड्या ने अपने पुराने समय को याद करते हुए यह भी बताया कि वह अपने माता-पिता को पार्टी में लेकर गए जहां हार्दिक ने बेटे से पूछा कि किस महिला को देख रहा है? उन्होंने एक के बाद एक सभी महिलाओं की तरफ उंगली दिखाकर बताया कि मैं सभी को देख रहा हूं | पंड्या की महिला विरोधी बात को सुनने के बाद सोशल मीडिया ने उन्हें निशाने पर ले लिया था और उनके इस रवैये को बेहद ही शर्मनाक बताया था | पंड्या की टिप्पणी को महिला विरोधी और सेक्सिस्ट करार दिया गया और चारों ओर से इनकी आलोचनाएं होने लगीं जिससे उन पर बैन लग गया था |

