जापान की नाओमी ओसाका ने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर रचा इतिहास

Medhajnews 28 Jan 19 , 06:01:39 Sports
zzsa.jpg

मेलबर्न। चौथी वरीयता प्राप्त जापान की नाओमी ओसाका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठवीं सीड चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को शनिवार को तीन सेटों के संघर्षपूर्ण फाइनल में 7-6, 5-7, 6-4 से हराकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल का खिताब जीत लिया। 21 वर्षीय ओसाका ने टूर्नामेंट में अपना शानदार प्रदर्शन खिताबी जीत के साथ समाप्त किया। जापानी खिलाड़ी ने यह मुकाबला दो घंटे 27 मिनट में जीतकर इतिहास रच दिया। ओसाका का यह लगातार दूसरा ग्रैंड स्लेम खिताब है। उन्होंने पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में अमेरिका की दिग्गज खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को हराकर खिताब जीता था।





ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली एशिया की दूसरी टेनिस खिलाड़ी थीं। उनसे पहले चीन की ली ना ने तीन बार (2011, 2013, 2014) इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी और वह 2014 में चैंपियन भी बनी थीं। क्वितोवा का ऑस्ट्रेलियन ओपन में यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। उनका यह तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल था। इससे पहले वह 2011 और 2014 में विंबलडन के फाइनल में पहुंची थीं और चैंपियन भी बनी थीं, लेकिन यहां उनका खिताब जीतने का सपना ओसाका ने तोड़ दिया। ओसाका ने सेमीफाइनल में कैरोलिना प्लिसकोवा के खिलाफ लाजवाब प्रदर्शन किया था और फाइनल में भी उन्होंने ऐसी ही शुरुआत की। क्वितोवा का 2014 के बाद यह पहला ग्रैंड स्लेम फाइनल था और उनके पास विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर पदार्पण करने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का मौका था।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है

    • सच यही है

    • साझेदारी के रिश्ते

    • कोई माने या न माने

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *