पांचवें वनडे में जीत के साथ सीरीज का अंत करना चाहेगी टीम इंडिया

medhaj news 2 Feb 19 , 06:01:39 Sports

भारतीय टीम महेंद्र सिंह धोनी की वापसी के बाद बढ़े हुए आत्मविश्वास के साथ न्यूजीलैंड को पांचवें और आखिरी एक दिवसीय मैच में हराकर जीत के साथ वनडे श्रृंखला खत्म करना चाहेगी। भारत के सबसे अनुभवी वनडे खिलाड़ी धोनी मांसपेशी में चोट के कारण पिछले दो मैच नहीं खेल सके। चौथे वनडे में भारतीय टीम के 92 रन पर सिमटने के बाद अब आखिरी मैच में उनकी वापसी से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। वैसे बेसिन रिजर्व पर तेज हवाओं के बीच हालात उतने अनुकूल नहीं होंगे। धोनी के आने से मध्यक्रम को मजबूती मिलेगी जो कप्तान विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कमजोर लग रहा है।





टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने इसकी पुष्टि की कि धोनी यह मैच खेलेंगे।विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए युवा शुभमन गिल को एक बार फिर अंतिम एकादश में जगह मिल सकती है। हैमिल्टन में अंबाती रायुडु, केदार जाधव और दिनेश कार्तिक नाकाम रहे। ऐसे में रोहित शर्मा और शिखर धवन के जल्दी आउट होने पर और कोहली की गैर मौजूदगी में उन पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता। तीन मैचों की टी20 श्रृंखला से पहले भारत को अपनी कमजोरियों से पार पाना होगा चूंकि विश्व कप भी करीब है। इंग्लैंड में भी इस तरह के हालात होंगे जहां स्विंग गेंदबाजों को मदद मिलेगी। रोहित इसे अब तक के बदतरीन बल्लेबाजी प्रदर्शन में से एक कह चुके हैं और उनसे शिखर धवन के साथ टीम को अच्छी शुरुआत देने की उम्मीद होगी। निलंबन से लौटे हार्दिक पंड्या अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखना चाहेंगे।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • गुप्त नवरात्रि चल रही है

    • सच यही है

    • साझेदारी के रिश्ते

    • कोई माने या न माने

    • *आज़ाद भारत के बंधे नागरिक *