Headline


इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में ऋषभ पंत को मौका

Medhaj News 30 Jun 19 , 06:01:39 Sports

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया है | इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में ऋषभ पंत को मौका दिया गया है | पंत को ऑलराउंडर विजय शंकर की जगह टीम में जगह दी गई है | इससे पहले विजय शंकर को तीन मैचों में मौका दिया गया था लेकिन वह पूरी तरह से नाकाम साबित रहे | विजय शंकर ने इन तीन मुकाबलों में सिर्फ 58 रन ही बना पाए हैं जिसमें उनका सार्वधिक स्कोर अफगानिस्तान के खिलाफ 29 रनों का है | पंत आज के मुकाबले विश्व कप में अपना डेब्यू करेंगे |





भारतीय टीम का इस विश्व कप में 7वां मैच खेल रही है | अबतक खेले गए अपने 6 मैचों में भारतीय टीम को 5 में जीत मिली है जबकि उसका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था | वहीं इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट में अबतक कुल सात मैच खेल चुकी है जिसमें उसे सिर्फ चार मैचों में जीत मिली है | इस तरह मेजबान इंग्लैंड के पास सिर्फ आठ अंक हैं | मौजूदा फॉर्म को अगर देखा जाए तो भारत का पलड़ा भारी है क्योंकि अभी तक वह अजेय है | वहीं, इंग्लैंड को श्रीलंका और पाकिस्तान से अप्रत्याशित हार मिली हैं जिसके कारण उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की स्थिति डगमगाई हुई है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl

    • ओवुमनिया

    • न ढूँढ मुझे तू पत्थर में