भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने नरेन और पोलार्ड को टीम में शामिल किया
इंडियन क्रिकेट टीम अगले माह वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है, जहां उसे मेजबान देश के साथ तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलनी है | भारत के खिलाफ कैरेबियाई टीम की ओर से आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल मैदान पर नहीं उतरेंगे, लेकिन इसके बावजूद टीम घातक है | सुनील नरेन और कीरेन पोलार्ड की लंबे समय बाद टीम में वापसी हो गई है | आंद्रे रसेल भी फिट हो गए हैं, जिनके टीम में शामिल होने से टीम को मजबूती मिली है | घुटने की चोट के चलते वर्ल्ड कप से बाहर रहने को मजबूर हुए आंद्रे रसेल ने भी फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है औ उन्हें भी टीम में जगह दी गई है | जबकि कनाडा जीटी20 खेल रहे गेल सीरीज के लिए अनुपलब्ध हैं, जिनकी जगह पर सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल को टीम में शामिल किया गया है |
चयन कमेटी के अध्यक्ष रॉबर्ट हेन्स ने कहा कि हमने महसूम किया कि नरेन और पोलार्ड जैसे खिलाड़ी, जो दुनिया भर के टी20 क्रिकेट में अच्छा खेले, वह शारीरिक और मानसिक तौर पर खेलने के लिए तैयार हैं | हम उन्हें वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक बार फिर मौका देते हैं | हम सिर्फ भारत के दौर को ही नहीं देख रहे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप की ओर भी देख रहे हैं और यह जरूरी है कि हम अपने खिताब को बचाने के लिए खिलाड़ियों के सही संयोजन को देखें | गुयाना में खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच के लिए टीम में बदलाव कर सकते हैं | अभी चयनकर्ताओं ने शुरुआती दो मैचों को ध्यान में रखकर ही टीम का चयन किया |
वेस्टइंडीज टीम: कार्लोस ब्रेथवेट (कप्तान), एंथनी ब्रेंबल, जॉन कैंपबल, शेल्डन कॉटरेल, शिमरोन हेटमायर, एविन लुइस, सुनील नरेन, कीमो पॉल, पियरे, कीरोन पोलॉर्ड, निकोल्स पूरन, रोवमैन पॉवेल, आंद्रे रसेल, ओशाने थॉमस







