टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दूसरे मैच में दि मात
टीम इंडिया ने शनिवार को माउंट मॉनगनुई में दूसरा वन-डे जीतकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस का तोहफा दिया। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 90 रन से मात देकर पांच मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। सीरीज का तीसरा मैच सोमवार को माउंट मॉनगनुई में ही खेला जाएगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 4 विकेट गंवा कर 324 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 325 रनों का टारगेट दिया |
भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 87 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 96 गेंदों का सामना किया | रोहित की पारी में नौ चौके और तीन छक्के शामिल रहे | शिखर धवन ने 67 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों की मदद से 66 रन बनाए | महेंद्र सिंह धोनी 48 रनों पर नाबाद रहे | अंबति रायडू ने 47 और कप्तान विराट कोहली ने 43 रन बनाए |
न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ट और लॉकी फर्ग्यूसन ने दो-दो विकेट लिए | टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 324 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 41 ओवर में 234 रन पर ढेर हो गई। कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।

